राशिफल

5 फरवरी 2019 : जानें मंगलवार (माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा) का राशिफल

मेष
आज आप खुद के कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी।

वृष
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन
आज आपको किसी खास काम में सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद हो सकता है। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क
आज कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

सिंह
आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या
आज रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर के मामले में आपका दिन फेबरेबल रहेगा। कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। संतान पक्ष से सुख प्राप्त हो सकते हैं। उनकी तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। अविवाहितों को आज विदेश से रिश्ता आ सकता है। । सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। गणेश जी को हरे वस्त्र अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

धनु
आज बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। लवमेट का आज का दिन उत्तम रहेगा, किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर
आज आपकी तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि इसके बावजूद आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए। किसी कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी।

कुंभ
आज आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपका दिन अनुकूल रहेगा, आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में आप सफल होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से सभी की वाहवाही का पात्र बन सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं। मंदिर में केले का दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

20 अक्टूबर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

राशिफल: 7 दिसंबर गुरुवार

10 सितंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk