हिसार

420 जरूरतमंदों व विधवाओं को वितरित किया राशन, सिलाई मशीन व गर्म कंबल

आदमपुर (अग्रवाल)
अनाज मंडी में कुबेर जन कल्याण ट्रस्ट ने जरूरमंदों को राशन, सिलाई मशीन व कंबल सामान वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 420 जरूरतमंदों को जिसमें 350 विधवाओं को राशन, गर्म कंबल व सिलाई मशीन वितरीत की गई। कार्यक्रम में जिला फूड एंड सप्लाई अधिकारी सुभाष सिहाग बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य निरंतर जरूरतमंदों की सहायता जैसा पुनीत कार्य कर रहे हैं। यह सराहनीय कार्य है, जो दूसरों की सहायता करता है भगवान उनकी सहायता करते हैं। कार्यक्रम में जिला पाषर्द हंसराज जाजूदा, चैयरमेन सुखवीर सिंह डूडी, फूड स्पलाई इंस्पेक्टर निहाल सिंह जाजूदा, सीताराम शर्मा, मांगेराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
संस्था के प्रधान धर्मपाल शर्मा, कुलविंद्र सिंह गिल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्था के सभी पदाधिकारी सदस्य मिल कर करते हैं। आज के कार्यक्रम में अन्न वितरण, सिलाई मशीन, गर्म कंबल व वजन करने का कांटा वितरित किया गया। इस अवसर पर सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, के.एस. गिल सिंह सभा, श्रवण सुथार, सुबे सिंह, सुरेश कुमार, लखवीर सिंह, अतर सिंह, प्रदीप मंगल सैन, विजय कुमार, कविता रानी, सविता, राजेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, शंकर शर्मा व रेनु शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

मिशन चहक के तहत पांचवा शिविर आयोजित, 292 महिलाओं ने लिया हिस्सा

मिर्चपुर के फौजी की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में छाया मातम

Jeewan Aadhar Editor Desk

हम सबको एक जुट होकर सामाजिक व धार्मिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए : बजरंग गर्ग