फतेहाबाद

गलत पार्किंग करने वालों की नहीं खैर, गाड़ियों को खानी पड़ी थाने की हवा—कटा चलान

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाजारों से यातायात की समस्या को दुरुस्त करने के लिए गलत ढंग से पार्किंग की गई गाड़ियों को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन सिंह की ओर से शहर के बाजारों में गलत तरीके से पार्किंग की गई गाड़ियों को जब्त किया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने क्रैन की सहायता से गाड़ियों को थाने ले गई। ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन सिंह ने बताया कि जिन गाड़ियों को जब्त किया जा रहा है उनके चालान भरने के बाद ही मालिकों को सौंपा जाएगा। यह गाड़ियां शहर के बाजारों में गलत तरीके से पार्किंग की गई थी। इसके कारण यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आज यह अभियान चलाया गया है जो कि लगातार जारी रहेगा।
राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

उपायुक्त ने जिला पुस्तकालय का किया निरीक्षण

बेंगलुरू में आयोजित नेशनल जूनियर फेंसिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के तलवारबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन, 2 स्वर्ण, 2 रजत तथा 2 कांस्य पदक जीते

परीक्षार्थी ने परीक्षा में लिख डाली हनुमान चालीसा