हिसार

भारत गौरव : सादगी की मूरत सावित्री जिंदल के पास 4,62,88,11,00,000.00 रुपये की सम्पति

हिसार,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम बात करेंगे भारत की सबसे अमीर महिला की, जिन्होंने व्यापार जगत में खास कीर्तिमान हासिल किया है।
हिसार निवासी सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला है। सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की स्वामी है। जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम कर रहा है। वे दिवंगत उद्ममी व हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं और जाने-माने उद्योगपतियों सज्जन जिंदल और नवीन जिंदल की मां हैं।
साल 2005 में ओपी जिंदल का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन होने के बाद जिंदल ग्रुप की कंपनियों को उनके 4 बेटों में बांटा गया था और वो स्वतंत्र रूप से उन्हें चलाते हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी संपत्ति की देखरेख उनके बेटे सज्जन जिंदल करते हैं, जिनके अधीन जेएसडब्ल्यू स्टील है। स्व.ओम प्रकाश जिंदल भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी और राजनीतिज्ञ थे।
सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 6.6 अरब डॉलर (7 मार्च 2018) है। भारतीय रुपये में आज के मुताबिक उनकी संपत्ति 4,62,88,11,00,000.00 रुपये है। बता दें, सावित्री जिंदल एंड फैमिली दुनिया के अरबपतियों की सूची में 290वें स्थान पर है। वहीं भारत के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम 14वें स्थान पर आता है।
68 साल की सावित्री जिंदल ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। वह हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री रह चुकी हैं। हालांकि साल 2014 में सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा सीट पर बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता से 13646 मतों से हार गई थी। जिंदल को एशिया की भी सबसे धनी महिला बताया जाता है।
राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

हिसार में 78 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, वीरवार को मिले 9 पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk

समावेशी शिक्षा में अध्यापकों की भूमिका अहम: कुलदीप

योग को अपनी आदत बनाने का सही समय है लॉकडाउन : गंगवा

Jeewan Aadhar Editor Desk