हिसार

एसडीएम अशवीर नैन ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

हिसार,
भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाता सूची से संबंधित अभियान के दौरान एसडीएम अशवीर नैन ने बूथो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 1 से 6, श्री जगन्नाथ आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 80 से 83 तथा सीआरएम जाट कॉलेज में बूथ नंबर 89 से 91 व जाट धर्मशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने सभी बीएलओ से मतदाता सूचियों के बारे में जानकारी ली तथा विभिन्न प्रकार के संशोधनों के लिए जमा करवाए गए दस्तावेजों की जांच की। इस अवसर पर इलेक्शन निर्वाचन कानूनगो सतबीर सहारण व सोहन सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख जल्द होंगे पैरोल पर रिहा—जागी उम्मीद, जानें क्या बोले जेल मंत्री और वरिष्ठ वकील

एसपी ने अपने कार्यालय में बुला लिया महिला आयोग,प्रोटोकॉल के तहत आयोग का दर्जा है एसपी से बड़ा

जनता में पनप रहा जजपा के प्रति रोष, विधायक भी दिखा रहे कड़े तेवर