दुनिया

नेपाल में भयंकर तुफान, 27 मरे—400 घायल

बारा,
नेपाल में भयंकर आपदा के रुप में तुफान ने कोहराम मचाया। रविवार को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में हुई बारिश और भयंकर तूफान ने भारी तबाही मचाई है। स्‍थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में 27 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 400 अन्य घायल हो गए।
‘हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

खबरों के मुताबिक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 400 लोग घायल हो गए। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Related posts

VIDEO हरियाणा के छोरे ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड

Jeewan Aadhar Editor Desk

वैज्ञानिकों की नई स्टडी- गंजे लोगों को कोरोना वायरस से गंभीर खतरा

Jeewan Aadhar Editor Desk

मसूद अजहर को लेकर अमेरिका ने चीन को लगाई लताड़, UNSC में प्रस्ताव लायेंगे अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन