उत्तर प्रदेश

हेमंत करकरे की शहादत पर बोली प्रज्ञा ठाकुर- उन्हें अपने कर्मों की सजा मिली

भोपाल,
भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया, मैंने उन्हें बताया था कि तुम्हारा पूरा वंश खत्म हो जाएगा। वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं।
भोपाल से उम्मीदवार बनने के बाद साध्वी प्रज्ञा गुरुवार को पहली बार मीडिया के सामने आई थी। लेकिन उनका अब ये चौंकाने वाला बयान सामने आया है। प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि हेमंत करकरे ने मेरे साथ काफी गलत तरीके से व्यवहार किया था और गलत तरीके से फंसाया था।

Related posts

नाबालिग छात्रा से चपरासी ने की रेप की कोशिश, प्रिंसिपल करा रहीं सुलह

उत्तर प्रदेश ATS ने किया जैश—ए—मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘सुंदर’ नहीं थी बेटी, ‘अपहरण’ कर शहर से दूर छोड़ आया पिता