राशिफल

29 अप्रैल 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
छात्रों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। आपको अपनी व्यावसायिक परियोजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करने में सामान्य से अधिक समय लगाना पड़ सकता है। किन्तु यह आपको कुछ अतिरिक्त फल नहीं प्रदान कर पाएगा। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें, इससे समय और संसाधनों का अपव्यय हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अपने और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतनें की आवश्कता है।

वृष
बदलती परिस्थितियों के कारण आप नई रणनीति चुनेंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। भागेदारी में आप में से कुछ लोग नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। आप में से जो किसी बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, लेकिन आपको पेट से संबंधित कुछ बीमारियों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। प्रियजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है।

मिथुन
आज आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस समय शांत और सकारात्मक रहना आपके लिए महत्वपूर्ण है। टकराव से बचनें की कोशिश करें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें। छात्र को अपने कार्यों सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक सदस्य के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। मानसिक अशांति स्वास्थ्य संबंधित विकारों का कारण बन सकती है।

कर्क
यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। पारिवारिक-जीवन में भी भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। आज आपका दृष्टिकोण बदल सकता हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप मनोगत और रहस्यवादी विषयों के अध्ययन के प्रति अपना शौक विकसित कर सकते हैं।

सिंह
आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भारी खर्च हो सकता है। मंदिर में कुछ दान करने से आपके मन को शांति मिल सकती है। आर्थिक नुकसान की भरपाई होने की संभावना है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा आपके कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। आपको संपत्ति से जुड़े फैसले जल्दबाजी में नही करने चाहिए अन्यथा आपको समय आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होंगी। नए अवसर मिलेंगे, जिनका आप विवेकपूर्ण तरीके से समय पर उपयोग करेंगे। सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।

तुला
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद रह सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं, इसलिए इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों को पढ़ने में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों वे आपके लिए सकारात्मक होंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान-पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

धनु
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना अपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। इस समय अपने साहस को बटोरें तथा समय का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर पहुंच सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मकर
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध उत्पन्न हो सकता है। व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकता हैं, अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

कुंभ
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करें। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज़्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।

मीन
छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ हद तक बेचैन कर सकता है। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

Related posts

राशिफल: 19 नवंबर 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 March 2024 Ka Rashifal : सिद्धि योग में शिव कृपा से इन 5 राशियों को मिलेगा जबर्दस्‍त लाभ, कारोबार में होगी तरक्‍की, जानें 12 राशियों का राशिफल

5 February 2024 Ka Rashifal : आज 6 राशियों के लिए दिन रहेगा जोरदार, जानें 12 राशियों का राशिफल