राशिफल

6 जून 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होंगे । आपको घर में बड़ों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे पड़े सरकारी कामों का आज निपटारा हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आप कुछ नया काम करने के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
मिथुन
आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिलेगी। आज आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।
कर्क
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान जरूर रखें। पारिवारिक विवादों से बचे रहें। बच्चे आज किसी पार्क में खेलने जा सकते हैं। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और आपके साथ सब अच्छा होगा।
सिंह
आप अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन भी हो सकता है। आपका पैसा आते-आते कहीं रूक सकता है। हालांकि आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपके पास ज्यादा काम रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी लाइफ में कोई बेहतर बदलाव होगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है। विष्णु जी को इत्र चढ़ाएं, आपके धन में वृद्धि होगी।
कन्या
आज आपका बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।
तुला
आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।
वृश्चिक
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। मंदिर में चने की दाल दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
धनु
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे। परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपसे लोग काम सीखना चाहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। ऑफिस में आज आपको काम में बॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे आपका मन और भी प्रसन्न रहेगा। श्री हरि को चन्दन अर्पित करें, आपके सभी काम बनेंगे।
मकर
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान ठीक रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। अपने माता-पिता को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।
कुंभ
आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रेवल से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर मिल सकती है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। विष्णु भगवान को फूल चढ़ाएं, काम में सफलता मिलेगी।
मीन
आज काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिलायेगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

Related posts

8 May 2024 Ka Rashifal : आज कृतिका नक्षत्र में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्‍मत, सर्वार्थ सिद्धि योग से बनेगा हर काम, जानें 12 राशियों का राशिफल

7 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 अप्रैल 2019 : जानें शनिवार का राशिफल