राशिफल

9 जून 2019 : जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने सभी काम मेहनत से करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान कर सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को किसी दूसरे व्यक्ति से फायदा हो सकता है। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। उनके साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। बिजनेसमैन लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। आप किसी नयी डील में पैसा लगाने पर विचार करेंगे। आपको किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। मंदिर में गुड़ दान करें, रिश्ते मजूबत होंगे।

मिथुन
आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायेदेमंद हो सकता है। कोई जानकार अपना काम जल्दी पूरा करवाने के लिये आपसे मदद मांग सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। मंदिर में तिल दान करें, आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क
आज आपके किसी काम में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। आप अपने काम को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपके लिये आगे चलकर बेहतर होगा। कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। लेकिन आपको अपना काम समझदारी और शांति के साथ पूरा करना चाहिए। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से आपको फायदा होगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, काम में सफलता मिलेगी।

सिंह
आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरी मदद मिलेगी। आप कोई नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी से आपकी आर्थिक मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। आज के दिन किसी दूसरे के काम में पड़ने से आपको बचना चाहिए। काम करने के बाद भी आपको बुराई सुनने को मिल सकती है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या
आज आप हर तरह से खुद को काबिल महसूस करेंगे। अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आपका काम जल्दी बन जायेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आप अपने बिजनेस को नयी गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। किसी जरूरतमंद को गेहूं का दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत पर बॉस चीज़ गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक
आज आप सकारात्मक विचारों से काम को आसानी से पूरा होगा। आज आपकी किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से आपके लिये निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में जल्द ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी इंटरव्यू के लिये आपके पास मेल आ सकता है। आपको अपनी मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी। मंदिर में फल दान करें, आपके हर काम बनेंगे।

धनु
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं। अगर आप बहुत दिनों से घर का कोई जरूरी काम पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज वो काम पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। आज आपको किसी कम्पटेटिव एग्जाम से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर
ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिल सकती है। आपके करियर में अचानक कुछ बदलाव आ सकते हैं, लेकिन वो बदलाव आपके फेवर में ही रहेंगे। आज आपको कहीं से धन लाभ का अवसर भी प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। छोटे बच्चे को उसकी जरूरत की चीज़ गिफ्ट करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ
आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। ऑफिस में आप सबकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे। पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूत बनी रहेगी। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। स्टूडेंट्स को टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
आज आपको घर की नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। आपका कोई मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए इन्वाइट कर सकता है, जिससे आपकी दोस्ती पहले से और अधिक मजबूत होगी। व्यापारी वर्ग को आज किसी डील में फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी।

Related posts

6 मार्च 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल 25 मई 2018: जाने कैसे रहेगा आपका आज का दिन..

14 अगस्त 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल