राशिफल

16 जून 2019: जानें रविवार का राशिफल

मेष
आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा़ ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खड़े़ उतरेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष
आज परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े़ हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति ज़रूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।
कर्क
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर असर पड़ सकता है। किसी ब्राह्मण के घर मीठी रोटी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।
सिंह
आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। मन्दिर में तिल से बनी कोई चीज़ दान करें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कन्या
आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। किसी मंदिर में फूल वाला पौधा लगाएं और उसके पास कुछ देर बैठकर समय बिताएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।
तुला
आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है। उनकी मेहनत रंग लाएगी। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। ब्राह्मण को चावल दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। साथ ही वो आज छुट्टी का आनंद उठायेंगे। घर-परिवार में शांति वातावरण बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टुरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
धनु
आज आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में बहुत अच्छा माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप करियर में बदलाव लाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। अपने पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।
मकर
आज आपको सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच से स्वयं को थोड़ा उदास महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र की शीशी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कुंभ
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। भगवान को पुष्प चढ़ाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मीन
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ें । जीवनसाथी से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा। मछलियों को दाना खिलाएं, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

Related posts

22 मार्च 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

राशिफल: 22 फरवरी 2018, गुरुवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल 20 जुलाईः दिन रात चंद्रमा और गुरु के संयोग से लाभ उठा सकते हैं कई राशियों के लोग