यमुनानगर

तेज बरसात से छत गिरी, दो सगे भाईयों की मौत

यमुनानगर,
देर रात को आई तेज बरसात ने दो भाईयों की जान ली ली। घटना छप्पर थाना एरिया के गांव सारण की है। यहां बरसात के कारण कच्ची छत गिरने से दो मासूम भाईयों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, देर रात बरसात के कारण जब छत गिरी तो पूरा परिवार घर में ही सो रहा था। अचानक छत गिरने से सर्जन उर्फ सौरभ उम्र 8 साल तथा मनप्रीत उर्फ गौरव उम्र 10 साल मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद दोनो को मुलाना अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

22 दिसंबर से 25 दिसंबर के दौरान पटनासाहिब के लिए चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी—मनोहर लाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

छात्र के हमले से प्रिंसिपल की मौत, पुलिस कर रही है छात्र से पूछताछ