देश

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आसाराम बापू की जमानत याचिका

नई दिल्ली,
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आसाराम ने गुजरात के सूरत रेप केस में जमानत की मांग की थी।
मामले की सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि आसाराम के खिलाफ सूरत में चल रहे रेप केस में अभी 10 गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को कहा कि हाई कोर्ट की टिप्पणी से प्रभावित हुए बिना मामले का निपटारा करें।

Related posts

कश्मीर यूनिवर्सिटी का ‘गायब’ प्रोफेसर बना आतंकी, शोपियां एनकाउंटर में मिला

भारत दुनिया का छठा सबसे अमीर देश, कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर : रिपोर्ट

सांसद अश्विनी चोपड़ा भी मेरे ठुमके देखते होंगे..इसके लिए उनका धन्यवाद—सपना चौधरी