यमुनानगर

अनाज मंडी में लगी आग, 1 करोड़ के नुकसान का अनुमान

यमुनानगर,
साढोरा के रंजीतपुर स्थित अनाज मंडी में अचानक आग लग गई, जिससे आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग पूरी मंडी में फैल गई। आग में बारदाना, इन्वर्टर, जनरेटर, 8 बाइक आदि सब जलकर खाक हो गया। मंडी में मौजूद लोगों ने बताया कि अनुमानत: एक करोड़ का नुकसान हुआ है।

आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाडियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, हालांकि शार्ट सर्किट के वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

अश्लील वीडियो और फोटो के दम पर विवाह करने का आरोप

प्रेमी से शादी करने को किशोरी ने पिता पर लगाए यौनशोषण के आरोप

स्कूल में जाकर पत्नी पर चला दी गोली, बच्चों में फैली दहशत