राशिफल

12 अगस्त 2019 : जानें सोमवार का रा​शिफल

मेष
आज आप अपने लक्ष्य में नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिये सुखद रहेगी। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

वृष
आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मिथुन
आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। आपको परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सहयोगी कार्य में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आज कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। आपसे कोई गलती होने की संभावना है। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। आपके परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

सिंह
आज आपको खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। पैसों के लेन-देन से आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान की शिक्षा में उन्नति हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या
आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। अपने कार्यों में संतान से पूरी मदद मिलेगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला
आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमजोर हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने की प्लानिंग में बदलाव करना पड़ सकता है। आपकी दोस्ती मजबूत होगी। परिवार के मामलों में आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

वृश्चिक
आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते खुल सकते हैं। सुबह धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

धनु
आज ऑफिस में सभी लोगों से बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। शिवलिंग का दर्शन करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

मकर
पारिवारिक मामलों में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन हो सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आप किसी दोस्त से मदद मांग सकते हैं। सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

कुंभ
आज कामकाज में बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। आप इसमें पूरी तरह से सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। वो आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी। आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शिवजी को विल्वपत्र और फूल अर्पित करे, आपकी समस्त मनोकामना पूर्ण होगी।

Related posts

21 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

11 September 2023 Ka Rashifal : आज 3 राशियों पर रहेगी शिवशंकर भोले नाथ की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 दिसंबर 2021: जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk