राशिफल

16 अगस्त 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में काम अच्छे से पूरा हो जायेगा। समझदारी से आप बड़ी से बड़ी समस्याएं भी आसानी से सुलझा लेंगे। जो लोग कई दिनों से विदेश जाने की सोच रहे थे, आज उनकी प्लानिंग पूरी हो सकती है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलें, तरक्की के नये द्वार खुलेंगे।

वृष
अचानक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में नए इनकम सोर्स भी मिल सकते हैं। कोई पार्टटाइम काम शुरू करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। महिलायें आज बाहर खरीदारी करने जा रही हैं तो अपनी चीजों का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। आप अपनी सेविंग्स के बारे में कुछ प्लान बना सकते हैं। साथ काम कर रहे लोग आपके काम से खुश होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं, दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन
आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। न चाहते हुए भी आज किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है, जिससे खुद की आर्थिक स्थिति थोड़ी ढीली हो सकती है। परिवार में जरूरी काम को लेकर बेचैनी हो सकती है, लेकिन बड़ी बहन के सहयोग से काम पूरा हो जायेगा। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बेहतरी के लिये समय पर काम पूरा कर लें। अपने गुरु को कपड़े भेंट करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कर्क
दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ख़्याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। जरूरी कामों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। मुनाफ़े के नज़रिए से आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान कीयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा पर जाते समय जरूरी दवाईयां जरूर रख लें, माता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। भगवान विष्णु के आगे हाथ जोड़कर घर से बाहर निकलें, चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी।

सिंह
दिन धन लाभ लेकर आया है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में नए सौदे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके जीवनसाथी को तरक्की मिलेगी। आप किसी काम की नए तरीके से शुरुआत करने में सफल होंगे। समाज में सबके साथ तालमेल बनाने पर ध्यान देंगे। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े है, उनका किसी दोस्त की मदद से बड़े बिजनेसमैन के साथ कॉन्टैक्ट हो सकता है। केले के पेड़ पर जल चढ़ायें, दिन और भी बेहतर होगा।

कन्या
आपका उत्साह थोड़ा कम रहेगा। अगर आप किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं है, अंत में सब अच्छा होगा। घर में अपने जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना चाहिए। शक और झूठ के कारण किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से सब ठीक रहेगा। उन्हें करियर में कोई बड़ी तरक्की मिल सकती है। मस्तक पर हल्दी का टीका लगाएं, आपका उत्साह बना रहेगा।

तुला
आप नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। जो लोग बैंक में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। इससे आपके बीच मधुरता बढ़ेगी। मन्दिरमें बेसन के लड्डू चढ़ायें, आपको काम में फायदा होगा।

वृश्चिक
किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा दूसरे की बातों को सुनकर उस पर तुरंत टिप्पणी न करें। पहले अच्छे से सोचें, फिर ही कोई जवाब दें। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपके जीवनसाथी को आज अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। शरीर को फिट रखने के लिये रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिये। महिलाएं कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकती हैं। मंदिर में चने की दाल दान करें, सबकुछ अच्छा होगा।

धनु
आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से अपनी बात मनवाने के चक्कर में आप बेवजह विवाद में पड़ सकते हैं। आपका कोई दुश्मन आपको परेशान करने के बारे में सोच सकता है। आपको आस-पास की चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए। ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट जरूर लगायें, वरना फाइन देना पड़ सकता है। जीवनसाथी से काम में मदद मिलेगी। जो लोग अविवाहित हैं, वो किसी मैट्रिमोनियल साइट पर अपना बायोडाटा बना सकते हैं। छात्रों को ज्यादा फोन यूज करने पर बड़ों से डांट मिल सकती है। अपने गुरुदेव को प्रणाम करें, सभी परेशानियां दूर होंगी।

मकर
रुके हुए काम को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बन सकता है। आपको दोस्त से कोई नया बिजनेस शुरू करने की सलाह मिल सकती है। सफलता आपके पास खुद चलकर आयेगी। ऑफिस में कर्मचारियों पर नजर बनाये रखेंगे। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखने से आपको फायदा होगा। आपको किसी काम के लिए तारीफ मिल सकती है। स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा। टीचर्स एक्स्ट्रा इनकम के लिये पार्ट टाइम ट्यूशन क्लास चला सकते हैं। मां दुर्गा को चुनरी चढाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ
दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आप सबके साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें वायरल फीवर की शिकायत हो सकती है। आपका काम अच्छा चलेगा। दूसरे लोगों के प्रति आपका नजरिया पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। विष्णु मन्दिर में भगवान को फल चढ़ाएं, दिन अच्छा बीतेगा।

मीन
आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी खास के प्रति आपकी भावनाएं चेहरे पर साफ नजर आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच से आस-पास के माहौल को भी सकारात्मक बनाने की कोशिश करेंगे। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप किसी से सलाह ले सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। आपको जल्द ही कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुरक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। रिश्तों में प्यार भरने के लिये दिन अच्छा रहेगा। मन्दिर में कुछ मीठा दान करें, आपस में प्यार बना रहेगा।

Related posts

14 जून 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल

11 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर रहेगी शिव भोले शंकर की विशेष कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 May 2023: कन्या, तुला, मकर राशि वालों को सोमवार मिल सकती है अच्छी ख़बर, सभी 12 राशियों का जानें राशिफल