राशिफल

3 सितम्बर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा| ऑफिस का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। जिससे आपका मन काम में लगा रहेगा। आज आप काम को पूरी लग्न से पूरा करने की कोशिश करेंगे और आपको इसमे सफलता भी हासिल होगी। आपको आज तरक्की के कुछ नये मौके मिल सकते हैं, और आपको उन मौकों को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। आज आपका संपर्क कुछ नए लोगों से हो सकता है। बिजनेस करते हैं तो तरक्की में स्थिरता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर बिजनेस करते हैं तो आपकी बड़े-बड़े लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको दूसरों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और आपसे खुश होंगे। जिससे कार्यस्थल पर आपका ओहदा बढ़ेगा और उच्चधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज आपको मिलेगा। परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है| लंबे समय से फंसा पैसों का मामला आज सुलझ सकता है । जिसमें कुछ नज़दीकी लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपके अधर में लटके काम भी आज पूरे हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक संबंधों की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे| शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी आज बन सकता है। जहां कुछ नये लोगों से आपकी मुलाकात दोस्ती में बदल जाएगी।। केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं, धन लाभ होंगे।

कर्क
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज किसी नतीजे पर पहुंचना आपको थोड़ा मुश्किल लगेगा। धन संबंधी मामलों में थोड़ा ध्यान रखें, आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ते खर्च से भी आप परेशान रहेंगे। वहीं शादीशुदा लोग आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और उनमें नएपन का अहसास होगा। आज हर काम में अनुमान से ज्यादा मेहनत लगेगी , जिससे आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। लक्ष्मी जी की पूजा करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह
आज काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों में संभलकर रहें, पैसों में हेर-फेर हो सकता है। उधार लेन-देन से पहले अच्छे से विचार कर लें उसके बाद ही कोई फैसला लें। रिश्तों में सुधार लाने की आप कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आज आपको मिल सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपकी परेशानियाँ दूर होंगी।

कन्या
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा| सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है, जो आप अच्छे से संभाल भी लेंगे| मित्रों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। दाम्पत्य संबंध भी बेहतर बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे यानि सेंटर ऑफ अट्रैक्शन आप रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, वरना रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आपको उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो आपका विरोध करते हैं| आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे दिन यादगार बनेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी समस्या दूर होंगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं,उन्हें अचानक मुनाफा मिल सकता है| वहीं आज आपको नई नौकरी के लिएकॉल आ सकती है। अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए आपको बुलाया जा सकता है। राइटर्स के लिए भी आज का दिन बहुत बढ़िया है| आज किसी नए विषय पर लिखना शुरू करेंगे। यानि कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहेगा। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप खुद को घरेलू कामकाज में बिज़ी रखेंगे और लंबे समय से रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। वहीं कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे इम्प्रेस होंगे। सीनियर्स आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखेंगे और आप उन उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे| वहीं आज आपको निवेश के मामलों में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा इससे आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसा कमाने का कोई नया जरिया आपके दिमाग में आ सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रह सकती है। अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सावधान रहना चाहिए, इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए आज का दिन बेहतर है। दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आयेगी। दोस्तों से चल रहा विवाद आज सुलझ जाएगा जिसके बाद आज शाम को मित्रों के साथ घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आपके काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आपका दिन यादगार रहने वाला है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करनी चाहिए,जो आप के लिए महत्वपूर्ण हो। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लग सकता है। किसी नये काम को शुरू करने में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

Related posts

02 July 2023: मेष, कर्क, धनु, मीन राशि वाले ना करें ये काम, सभी राशियों का जानें राशिफल

10 सितम्बर 2020 : जानें वीरवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 जून 2022 : जानें मंगलवार का राशिफल