हरियाणा

होटल में एक ही दुपट्टे के सहारे लटके मिले लड़का—लड़की

चंडीगढ़,
सेक्टर-42 अटावा स्थित एक होटल में शनिवार को एक लड़का और एक लड़की फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों ने एक ही दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा रखी थी।
जानकारी के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों शुक्रवार को स्वागत होटल में आये थे। दोनों एक ही कमरे में रुके थे। शनिवार सुबह जब काफी देर तक इनके कमरे का दरवाज नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई रेस्पॉन्स नहीं आया, काफी देर तक दरवाजा खोलने की कोशिश के बाद होटल कर्मियों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। कमरे में लड़का और लड़की दोनों फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।
बताया जाता है कि, लड़की 16 साल की है और यूपी की रहने वाली है। वहीं, लड़का 20 साल का है नाम विजय है और चंडीगढ़ के सेक्टर-34 का रहने वाला है।

Related posts

PWD विभाग एसडीअो सहित सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

झगड़े में गर्भ में पल रहे बच्चे को लगी चोट, जन्म के बाद मौत

720 परिवार जी रहे है नरकीय जिंदगी, प्रशासन ने फेर ली इनकी तरफ से आंखे