राशिफल

25 अक्टूबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। चिड़ियों को दाना डालें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृष
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे।
मिथुन
आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिल सकती है। आपका काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिल सकता है। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। कन्या का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।
कर्क
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक बना रहेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उनके साथ घर पर लंच कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, सेहत बेहतर होगी।
सिंह
आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर मिल सकता है। इससे आपको लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ आपको अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जरुरत मंद को वस्त्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कन्या
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठायेंगे। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। खीर का प्रसाद बांटे, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान- पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।
वृश्चिक
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मंदिर में गुड़ का दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
धनु
आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गंगाजल और चावल के कुछ दाने मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
मकर
आज आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। इससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।
कुंभ
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मीन
आज काम से निपटने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदा दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। सूर्य देव को जल आर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Related posts

30 अक्टूबर 2021 : जानें शनिवार का राशिफल

31 मार्च 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

31 मार्च 2019: जानें रविवार (चैत्र, कृष्ण पक्ष, एकादशी) का राशिफल