राजस्थान

बस—ट्रक में टक्कर, 11 लोगों की मौत—25 घायल

बीकानेर,
जिले के झंझेऊ गांव के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राजस्थान के श्रीडूंगरपुर इलाके के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा ट्रक में जा घुसा। कुछ ही देर बाद दोनों में आग लग गई। इससे बस सवार यात्री बुरी तरह झुलस गए।

झंझेऊ गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके से पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को पास के बीकानेर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। ओवरटेक होने की वजह से हादसे के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related posts

राजस्थान में विधानसभा चुनाव खिसका आगे, नहीं होगा 23 नवम्बर को चुनाव, जानें अब कब होगा चुनाव

मंत्री ने किया सड़क किनारे पेशाब, मंत्री बोले 200 रुपए ले सकती है पुलिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेहंदीपुर बाला जी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज का निधन VIDEO

Jeewan Aadhar Editor Desk