हिसार

भांभू बने जय मां दुर्गा सेवा मंडल के अध्यक्ष

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर की धार्मिक संस्था जय मां दुर्गा सेवा मंडल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ता सतपाल भांभू को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल भांभू ने बताया कि मंडल सदस्यों ने जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उसको पूर्ण लगन, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इनके अलावा बैठक में पवन गर्ग सदलपुरिया को सचिव, विनोद सोनी को उपप्रधान व ज्ञानचंद गोयल सारंगपुरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

Related posts

रोडवेज यूनियनों ने वापिस लिया चक्का जाम, सोमवार को सुचारू रहेगी बस सेवाएं

मच्छरों की भरमार देखते हुए अन्य सभी उपायों सहित अभी से फोगिंग की भी आवश्यकता : सत्यपाल अग्रवाल

आदमपुर में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का काले झंडों के साथ विरोध

Jeewan Aadhar Editor Desk