राशिफल

29 नवंबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। मन शांत रहेगा जमीन- जायदाद के मामलों आज फैसला आपके पक्ष में आयेगा।। आज छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाश कर पायेंगे। आज आपके विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ायेंगेजो। हर कोई आपकी प्रतिभा का लोहा मानेगा। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। पार्टनर के साथ आज आपको रोमांटिक डिनर पर जाने का अवसर मिल सकता है। कन्याओं को भोजन कराए आपके, सभी कष्टों का निवारण होगा।

वृष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आज आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिन दम्पतियों को अब तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुयी है उन्हें इससे जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। इनके हाथ कोई बड़ा केस लग सकता है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आटें की गोलीयां बनाकर मछलियों को खिलायें। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। आज आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन परिस्थिति में खुद को शांत रखने की कोशिश करें। समाज में जान-पहचान भी बढ़ेगी। भावनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। बिना जांच-पड़ताल के कहीं भी निवेश करने से बचना होगा। आज घर के आस-पास किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। मां दुर्गा की विधिवत पूजा करें,सफलता मिलेगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच- समझकर आगे बढ़ने की जरुरत है। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

सिंह
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। इसके साथ ही पहले से चली आ रही समस्याओं अंत होगा।वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। जबतक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपके उपर आने वाली सभी बधायें दूर होंगी।

कन्या
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता आवश्य ही आपके कदम चूमेगी। छोटा व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आपको बड़े भाई या पिता का सहयोग भी मिल सकता है। आपका हमेशा से सच्चाई के रास्ते पर चलना ही आपकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। लोग आपका अनुसरण करना चाहेंगे। जॉब के लिये नयी संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, आपको खूब तरक्की मिलेगी।

तुला
आज आपका दिन समान्य बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। जो लोग प्लॉस्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनको बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा तरक्की मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिये आज कोई उपहार देना उचित रहेगा। गरीब को जूता या चप्पल दान करें। सभी दुखों का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। प्रेम संबंधो में मजबूती आयेगी। आज कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से आज मुलाकात भी हो सकती है। दोस्तो के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलायें। बिजनेस में और तरक्की मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको सुयोग्य कन्या मिल सकती है। आज पुराने रिश्तों में आयी खटास भी खुद-ब-खुद दूर हो जायेगी। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मकर
आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

कुंभ
आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। आपके कामों की हर जगह प्रशंसा भी होगी। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, करियर में और आगे बढ़ेंगे।

मीन
आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी बड़े कानूनी सलाहकार की मदद भी आपको मिल सकती है। रुपये पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतनें की जरुरत है। किसी पर तुरंत भरोसा करके उधार पैसे देने से बचें। दिया हुआ धन फंस सकता है। आज के दिन मंदिर में घी का दीपक जलाएं, दिक्कतें दूर होंगी।

Related posts

26 November 2023 Ka Rashifal : आज 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 मई 2021 : जानें रविवार का राशिफल

19 जून 2022 : जानें रविवार का राशिफल