राशिफल

30 नवंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबि लाभ नहीं पहुंचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। दूसरों की कमियां ढूंढने का गैर-जरूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। अपने प्रिय की बेवजह मांगों को पूरा करने से बचिए।
वृष
घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।
मिथुन
आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज भी हो सकते हैं। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे मोड़ में ले जाएगा।
कर्क
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोल सकता है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी संवेदनशील होंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
सिंह
भले ही आप उत्साह से लबरेज हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएँ, जो आपको चाहते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ के उठाए गए आपके कदम फलदायी होंगे।
कन्या
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है।
तुला
आज आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपका महबूब आज आपको बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।
वृश्चिक
घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। गलतफहमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। आपको याद रखना चाहिए कि प्यार में भी संजीदगी की जरूरत होती है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में चीजें आज आपके मुताबिक नहीं होंगी।
धनु
आज के दिन मन में अच्छे विचार आएंगे। लेकिन उन विचारों को मूर्त रूप देना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आज कोई पुराना साथी आपको मिल सकता है। उससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। परिवार के साथ कहीं पर जाना हो सकता है। आज आपको अपने लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर पर अधिक प्यार आएगा।
मकर
आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के जरिए फायदा होगा। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे आपको अपने जज्बात पर काबू रखने की जरूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कुंभ
ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा, क्योंकि आपकी पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ के बारे में न सोचें क्योंकि आगे चलकर आपको इससे बहुत फायदा होगा। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
मीन
कार्यक्षेत्र में चीजें बेहतर नजर आ रही हैं। पूरे दिन आपका मिजाज बढ़िया रहेगा। लेकिन अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी हो सकती हैं। सहपरिवारिक किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आप अपना वह काम पूरा कर सकते हैं जो लंबे समय से अटका हुआ है। वैवाहिक जीवन को लेकर आप थोड़े असंतुष्ट नजर आ सकते हैं।

Related posts

21 अक्टूबर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

21 मार्च 2019: जानें वीरवार (चैत्र,कृष्ण पक्ष,प्रतिपदा) का राशिफल

21 अक्टूबर 2022 : जानें शुक्रवार का राशिफल