देश

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता अधू​री ख्वाहिश के साथ विदा

नई दिल्ली,
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया। पीड़िता 95 फीसदी जली हुई हालत में गुरुवार रात दिल्ली लाई गई थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह ही उन्नाव में 5 आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया था। आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी है।
पीड़िता के पिता ने कहा कि वे हैदराबाद की तरह इंसाफ चाहते है। उनकी बेटी के गुना​हगारों को दौड़ा—दौड़ाकर मारना चाहिए। ऐसे दरिंदों के लिए समाज में दया का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार कहा, ‘हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया। हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई।’

डॉ. शलभ ने बताया कि फिलहाल पीड़िता के शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है। पीड़िता ने मरने से पहले अपने भाई से कहा था कि मैं जीना चाहती हूं। पीड़िता ने यह भी कहा था कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

Related posts

तीन साल से छोटे बच्चों का प्री-स्कूल भेजना एक गैरकानूनी काम है: हाईकोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

24.59 लाख रुपए देश में हर MLA की औसत सालाना कमाई , जानें कौन विधायक है सबसे अधिक मालामाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

72 सालों में पहली बार इस गांव में शान से लहराया तिरंगा