फतेहाबाद

कार में लगी आग, चालक बाल—बाल बचा

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
भट्टू इलाके में एक डस्टर गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते गाड़ी से उतर गया। बाद में मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, डस्टर चालक फतेहाबाद के भट्टू इलाके से गांव किरढान की ओर जा रहा था। गाड़ी के आगे अचानक आवारा जानवर आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खेत में जा घुसी। इसके बाद गाड़ी के निचले हिस्से में आग लग गई। समय रहते चालक से उतर गया, वर्ना यहां दर्दनाक हादसा हो सकता था।
भट्टू इलाके के फायर ब्रिगेड कर्मचारी रामपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि किरढान रोड पर गाड़ी में आग लगी हुई है। इसके बाद वह अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Related posts

अवैध फाइनेंस का काम करने वालों ने कर दिया युवक को मरने को मजबूर

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक..दो..नहीं, पूरी पांच दुकानों की टूटे ताले

Jeewan Aadhar Editor Desk

टोहाना में अवैध शराब माफियों पर शिकंजा कसते ही महंगे भाव पर छूटे शराब के ठेके