फतेहाबाद

भूथन खुर्द व झलनियां में रात्रि चौपाल कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी

फतेहबाद
जिला सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा गांव भूथन खुर्द, झलनियां में शुक्रवार की देर सायं रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास गीतों, प्रचार सामग्री के माध्यम से तथा रूबरू होकर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ-साथ सामाजिक बुराईयों को खत्म करने जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि बुराईयों को खत्म करने बारे भी नागरिकों से आग्रह किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शासन में अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिला फतेहाबाद में ढांचागत सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है जिनमें सडक़ों का चौड़ीकरण व सुधारीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालय, व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य किया गया है तथा विभिन्न कार्य प्रगति पर है। जिला में चहुंमुखी विकास कार्य किए जा रहे है। विकास कार्यों को पूर्ण करवाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व जिला के तीनों विधायक कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय के निर्देशानुसार गांव-गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का विभाग की भजन पार्टियों द्वारा प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव भूथन खुर्द व झलनियां में रात्रि चौपाल पर संवाद कार्यक्रम करके हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग की हितैषी है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना है कि समाज की आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास का लाभ दिया जाए। इसके लिए उन्होंने अंत्योदय केन्द्र, सीएम विंडो, डिजिटल इंडिया, सक्षम योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार की इस नई मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी मिल रही है।
इस अवसर पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली लीडर बूटा राम ने गीतों के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर नागरिकों का मन मोह लिया। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर गांव के बच्चों, युवाओं व महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर विभाग की सूचीबद्ध भजन पार्टी लीडर बूटा राम के साथ सदस्य गुरमीत सिंह, सेवादास ने पंजाबी, हरियाणवी भाषा में भजनों व विकास गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में अपनी-अपनी अहम भूमिका निभाई।

Related posts

ओह माय गॉड! ये कारण था ललित की हत्या का

इंसानियत हुई शर्मसार..मंदबुद्धि नाबालिग के साथ हुआ अनाचरन

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा जिलाध्यक्ष को किसानों ने सुनाई खरी—खोटी, जानें पूरा मामला

Jeewan Aadhar Editor Desk