हिसार

राज्य युवा पुरस्कार के लिए अशोक भारतीय का चयन

प्रदेश स्तर पर 5 व जिला स्तर पर एक युवा को मिलता है पुरस्कार

हिसार।
हरियाणा सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से राज्य सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए अशोक भारतीय को चुना गया वाईस सीओ रेखा ने बताया कि विभाग द्वारा हर वर्ष समाजसेवा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इसमें राज्य स्तर पर पूरे प्रदेश भर में 5 युवाओं का चयन होता है व जिला सत्र पर एक युवा का चयन होता है।
इस बार हिसार जिले के शहीद भगत सिंह युवा मंडल चौधरीवाली के प्रधान अशोक भारतीय का चयन राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। अशोक भारतीय को प्रमाण पत्र के साथ 40000 का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार मिलने पर अशोक भारतीय ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज के बेहतर निर्माण और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देने का काम करेगा। उनका प्रयास रहेगा कि सभी युवाओं के साथ मिलकर और गति से समाजसेवा में कार्य करेंगे। युवा मंडल के राज्य युवा पुरस्कार विजेता व सचिव विष्णु मांझू ने बताया कि इस प्रकार के पुरस्कार मिलने के बाद हमें हमारे समाज के प्रति और जिम्मेदारियों का एहसास दिलाता है। उन्होंने राज्य युवा पुरस्कार का श्रेय अपने माता-पिता, युवा मंडल के साथियों, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक नरेंद्र यादव व समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सहयोगी संस्थाओं को दिया। यह पुरस्कार मिलने के बाद शहीद भगत सिंह युवा मंडल चौधरीवाली के सदस्यों में भी काफी उत्साह देखा गया। युवा मंडल के वरिष्ठ सदस्य विनोद जंवर ने बताया कि इस पुरस्कार से युवा मंडल में नई ऊर्जा का संचार होगा और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा लेकर समाज क्षेत्र में कार्य करने में भूमिका निभाएंगे। नेहरू युवा केंद्र के जिला संयोजक नरेंद्र यादव ने बताया कि अशोक भारतीय राष्ट्रीय युवा सेवक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भी नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवा रहे हैं। पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए चौधरीवाली गांव के सरपंच सुग्रीव पंवार ने बताया कि हमारे गांव में इससे पहले भी राज्य पुरस्कार मिला है और दूसरी बार हमारे गांव के युवा का राज्य पुरस्कार के लिए चयन होना पूरे गांव के लिए खुशी की बात है। पिछले कई वर्षों से शहीद भगत सिंह मंडल ग्राम पंचायत के साथ मिलकर ग्राम विकास में अपना महत्व योगदान दे रहे हैं।

Related posts

संजीवनी अस्पताल में डेंगू के मरीजों का उपचार शुरू करवाने के लिए मेयर ने की डीसी से बात

बिमारियां परोस रहा है आदमपुर का जलघर, सीएम से होगी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

14 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk