हिसार

विज्डम स्कूल के छात्रों ने शतरंज में दी शह-मात

विज्डम स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

हिसार,
विज्डम स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिसमें कक्षा 6 के आधार ने स्वर्ण, कक्षा सात के लक्ष्य ने रजत व कनिका सहरावत ने कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा पांच के योगी धनखड़ ने वजीर का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं आदित्य सैनी ने रजत व याशी दलाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा दो व तीन के मुकाबलों में हार्दिक सैनी व हर्ष शर्मा ने प्रथम, विवान रिनवा व हर्षिल शर्मा ने द्वितीय, लक्ष्य पठानिया व भौतिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहली कक्षा में आरव मक्कड़ ने घोड़े का बेहतरीन इस्तेमाल किया व स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा काव्यांजलि ने रजत व आरव सिंह गिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया ने बताया कि विद्यालय में प्रथम कक्षा से ही बच्चों को शतरंज नियमित तौर पर खिलाया। उन्होंने कहा कि शतरंज का विद्यार्थी जीवन में शतरंग का बहुत महत्व है। इससे बच्चों में निर्णय क्षमता, धैर्य, एकाग्रता आदि गुणों का विकास होता है।

Related posts

संयुक्त आयुक्त से मिलकर सेक्टर एसोसिएशन ने रखी समस्याएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

2022 तक हर व्यक्ति के सिर पर होगी छत—सीएम मनोहर लाल

किरण बिश्नोई को हुड्डा ने किया सम्मानित, बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान प्रदीप बैनीवाल ने जताया आभार