राशिफल

7 फरवरी 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

7 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता दुर्गा की धूप-दीप से पूजा करें,आपके व्यापार में वृद्धि होगी।

वृष
आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगाएंगे । आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन
आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आऐगी। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए। तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें, घर से क्लेश दूर होंगे।

कर्क
आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर होगा। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार करेंगे। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़नी चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, कार्यों में आ रहीं सभी दिक्कतें दूर होंगी।

7 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस के छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा होगा। घरवालों के सहयोंग से आप अपने व्यापार को बढाने में सफल होंगे। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ होगा। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल होंगे। कन्याओं को भोजन कराएं, आपके, सभी कष्टों का निवारण होगा।

कन्या
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबको साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह ले सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे । लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जाऐंगे। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसको दूर करने के लिए अपने बेडरूम में बेड के पास लव बर्ड का एक स्टेचू रखें,जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाऐगे। कार्यक्षेत्र के किसी काम से आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुलेगे। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार करेंगे। बिज़नेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

7 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे।

मकर
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताऐगे। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाऐगे| शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। माँ दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कुंभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
आज अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वो आपसे कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जो आपको बुरी लग जाये। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बेहतर होगा।

7 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

28 October Ka Rashifal : आज पूर्णिमा पर 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

29 दिसम्बर 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 अगस्त 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk