हिसार

तीन गांवों में 15 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय खुले दरबार लगाएंगे राज्यमंत्री अनूप धानक

हिसार,
पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक शनिवार 15 फरवरी को उकलाना हलके के 3 गांवों में ब्लॉक स्तरीय खुला दरबार लगाएंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान वे मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि राज्यमंत्री अनूप धानक अग्रोहा ब्लॉक के सभी गांवों का खुला दरबार 15 फरवरी को सुबह 11 बजे गांव कुलेरी में लगाएंगे। इसमें अग्रोहा ब्लाक के सभी गांवों के लोगों की जन समस्याएं सुनी जाएंगी। उसके बाद दोपहर एक बजे राज्यमंत्री उकलाना ब्लॉक का खुला दरबार गांव किनाला में लगाएंगे। इसमें उकलाना ब्लॉक के सभी गांवों के लोगों की जन समस्याएं सुनी जाएंगी।
इसके उपरांत बाद दोपहर तीन बजे गांव खरक पुनिया में बरवाला का ब्लॉक स्तरीय खुला दरबार लगाया जाएगा। इसमें बरवाला ब्लॉक के सभी गांव के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। खुले दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और राज्यमंत्री अनूप धानक समस्याएं सुनकर मौके पर अधिकारियों को आदेश देकर उनका समाधान करवाएंगे।

Related posts

बीजेपी को वोट ना देने की शपथ लेकर बौद्ध धर्म करेंगे ग्रहण

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मांगों बारे बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोल मॉडल बन दूसरों को भी प्रेरित करें : समर सिंह