हिसार

ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हिसार,
ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स, मंडल कार्यालय द्वारा बैंक का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल दंत चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया तो सायंकाल सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, पूर्व कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ राजकीय महाविद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों, बैंक कर्मचारियों व उनके बच्चों ने गीत संगीत के साथ समां बांध दिया। सभी प्रतिभागियों व पूर्व कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बैंक के स्वर्णिम इतिहास के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों को मंडल अध्यक्ष रीटा जुनेजा, पूर्व महाप्रबंधक निहाल सिंह कासनियां, पूर्व उपमहाप्रबंधक अशोक सिंगला, पंजाब नेशनल बैंक हिसार के मंडल अध्यक्ष परेश दास ने संबोधित किया। मंच का संचालन मुख्य प्रबंधक नरेश धमीजा ने किया एवं समापन मुख्य प्रबंधक संजीव गर्ग ने किया।

Related posts

बच्चे बोलते थे उसे सुंदर दादा..और दादा निकला बुरी नियत का..पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 अक्टूबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

आदमपुर : महिला ने बुजुर्ग का मुहं काला करके किया पुलिस के हवाले, साजिश की जताई संभावना

Jeewan Aadhar Editor Desk