हिसार

राजेश्वरानंद महाराज अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष नियुक्त

हिसार,
कैमरी रोड स्थित ज्ञानदीप सेवार्थ आश्रम के गद्दीनशीन स्वामी राजेश्वरानंद महाराज को अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में बहादुरगढ़ में हुए संत सम्मेलन में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी अविचल दास महाराज के दिशा निर्देशानुसार स्वामी राजेश्वरानंद महाराज को समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान जम्मू-कश्मीर में हजारों की संख्या में बंद पड़े मंदिरों को पुन: प्रारंभ करवाने व धर्म प्रचार के लिए चलाए अभ्यिान में वे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा असहाय एवं जरूरतमंद संतों की पेंशन के लिए भी एक मुहिम चलाकर हरियाणा सरकार से मांग की जाएगी। इसके अलावा उनके इलाज के लिए भी प्रयासरत्त रहेंगे। इस मौके पर स्वामी सदानंद महाराज, स्वामी दिव्यानंद महाराज, महंत देवेंद्रदास, स्वामी गोपालानंद के अलावा काफी संख्या में संत उपस्थित थे।

Related posts

बृजमंडल मेवात जलाभिषेक यात्रा के लिए विहिप व बजरंग दल का जत्था रवाना

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकार ने व्यापारियों व किसानों की आय दोगुना करने का लिया संकल्प: डूडी

विवाह पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी : एडीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk