हिसार

दांतों को स्वस्थ रखना है तो देखभाल करना बेहद जरूरी : डॉ. सचिन

हिसार,
जीडी गोयनका ग्लोबल स्कूल में स्माइल फॉर यूथ प्रोग्राम के तहत डॉ. सचिन मित्तल एडवांस डेंटल क्लीनिक की ओर से निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के दांतों की जांच की गई और उनके रखरखाव की जानकारी दी गई। चिकित्सक ने बच्चों को बताया कि यदि दांतों की संभाल नहीं करते हैं तो वे जल्दी टूटते हैं और खराब हो जाते हैं। इसलिए दांतों की सफाई बहुत जरूरी है। डॉ. सचिन की टीम ने बताया कि मिठाई, कैंडी, केक और अन्य मीठी चीजों का सेवन करने से दांतों में किटाणु लग जाते हैं। दांतों में सडऩ हो सकती है। इसलिए दांतों की सफाई करना बेहद जरूरी है। कैंप में डॉ. पायल, डॉ. नेहा, डॉ. तनिषा व स्कूल स्टाफ मौजूद था।

Related posts

तेरापंथ जैन समाज ने अग्रोहा मैडिकल कॉलेज को दी 50 पीपी किट

श्री राधेकृष्ण बड़ा मन्दिर में मासिक अमावस्या भण्डारे का वितरण किया

Jeewan Aadhar Editor Desk

जन्माष्टमी पर्व पर प्रणामी स्कूल में नंद महोत्सव से अंर्तध्यान लीला तक का हुआ मंचन

Jeewan Aadhar Editor Desk