राशिफल

23 फरवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

23 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आपका दिन शानदार रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप काफी राहत महसूस करेंगे। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। इस दिन मंदिर में नारियल का दान करें, रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे।

वृष
आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे। ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का 11 बार जाप करें, व्यापार में लाभ होगा।

मिथुन
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। फिलहाल नए काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। लम्बें समय से रुके हुए काम पूरे हो जायेंगें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। चींटियों को आंटा डाले, नौकरी में पदोन्नति होगी।

कर्क
आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढाने के कुछ नए मौके मिलेंगे। दूसरों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। लाल फल सूर्यदेव को अर्पित कर गरीबों में बांटें, किस्मत का सहयोग मिलता रहेगा।

23 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पढेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। मंदिर में फल का दान करें, परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।

कन्या
आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, करियर में सफलता मिलेगी।

तुला
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम ज्यादा और लाभ कम होने की उम्मीद है। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। आर्थिक तार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना ना भूलें। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जल में लाल फूल और चावल डालकर सूर्य को अर्पित करें, बिगड़ते कार्य बनते नजर आयेंगे।

वृश्चिक
आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगा। आस-पास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आप कोई बड़ा काम शुरू करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी। ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का 11 बार जाप करें, मनोबल में वृद्धि होगी।

23 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। किसी मित्र से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ब्राह्मण को भोजन कराएं, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर
आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सुबह उठकर धरती माँ को प्रणाम करें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
आपको आय में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। काम को लेकर आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी होगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लाल मुंह के बंदर को केला खिलाएं, करोबार में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी।

मीन
आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान रहेगी। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। घर से काम पर जाते समय चंदन का तिलक लगाएं, सभी कार्य सफल होंगे।

23 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

20 August 2023 Ka Rashifal : भगवान सूर्य के तेज से 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा, जानें 12 राशियों का राशिफल

22 फरवरी 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 अगस्त 2019 : जानें सोमवार का रा​शिफल