फतेहाबाद

जगदीश पाहवा के त्याग व संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा – बजरंग गर्ग

टोहाना,
व्यापार मंडल टोहाना प्रधान व व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव जगदीश पहावा के निर्धन पर व्यापारियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा की गई। जिसमें व्यापारी प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में पहुंचकर जगदीश पाहवा को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जगदीश पाहवा प्रदेश के व्यापारियों के सच्चे हितैषी थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारी व आम जनता की सेवा में लगा दिया। जगदीश पाहवा ने लगभग 20 सालों से प्रदेश के सचिव थे। जिन्होंने व्यापारी के हित में लम्बा संघर्ष किया। उनके संघर्ष व त्याग को हमेशा याद किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जगदीश पाहवा जी के निर्धन से पूरे हरियाणा के व्यापारियों में शोक की लहर है। पाहवा जी छोटी उम्र में हॉट अटैक होने से हमसे बिछड़ गए है। उनके निर्धन से व्यापार मंडल और हमें निजी तौर पर हानि हुई है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। क्योंकि जगदीश पाहवा जी सभी के दुख सुख के साथी थे। पूरा परिवार ने हमेशा ही सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हर जरूरतमंद की मदद की। जगदीश पाहवा को सदियों तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल संरक्षक रमेश गोयल, ओकार गर्ग, प्रदेश सचिव राजेंद्र ठकराल, प्रदेश प्रचार मंत्री पवन वधवा, रामकुमार सैनी, संगठन मंत्री राजेन्द्र बंसल हिसार, चूडि़या राम गोयल, अशोक मेहता, टोहाना उपप्रधान रमेश मेहता, महासचिव रमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, व्यापार मंडल युवा प्रधान जोनी मेहत्ता, पार्षद संजय सपरा, बंसी अरोड़ा, महेंद्र भाटिया, कृष्ण गोयल, हरियाणा सब्जी मंडी प्रधान राज कक्कड़, राकेश गोयल, बल्ली, राज जैन, सुशील जैन, प्रवीण गोयल, दीपक, चरण धवन, राजीव जैन, उन्कार गर्ग, रमेश मेहत्ता, रमेश गोयल, अनिल बंसल, राजेन्द्र बाली, प्रविन गोयल, दीपक जैन, अजय कुमार, डा. महेन्द्र भारती आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Related posts

अवैध फाइनेंस का काम करने वालों ने कर दिया युवक को मरने को मजबूर

Jeewan Aadhar Editor Desk

देश डूबा शोक लहर में—कांग्रेस की रैली में लगे ठुमके

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिए फेस मास्क न पहनने वालों के सख्ती से करें चालान : एसडीएम