राशिफल

24 फरवरी 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

24 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। इस राशि के जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। छात्रों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता और बढ़ेगी। दोस्त से जुड़ी कोई खास बात आपको पता चलेगी। मंदिर की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

वृष
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आपकी रुचि किसी एक चीज़ के प्रति अधिक होगी। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्यार बना रहेगा। आपको बिजनेस में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई-लिखाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बहुत सी चीजें आज आपके पक्ष में रहेंगी। भगवान शिव को 11 बेलपत्र अर्पित करें, लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेगा। आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लगेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति पैदा होगी। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। घर के बड़ों की सलाह से सफलता आवश्य मिलेगी। अनाथालय में जरुरत की चीजें दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क
आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। व्यापार में धीमी गति से आप थोड़ा परेशान होंगे। आपके अटके हुए कुछ काम आज पूरे होंगे। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किल को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शाम को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहां पर कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। बेल के पेड़ को प्रणाम करें, घर परिवार में शांति बनी रहेगी।

24 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आप अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आसपास के लोगों के सहयोग से आप अपना कार्य पूरा करने में सफल होंगे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे। लवमेट के रिश्तों में और मजबूती आएगी। ऑफिस में आपको किसी काम के लिये पुरस्कार मिलेगा। आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या
आज आर्थिक योजनाओं के लिये लिया गया फैसला लाभदायक होगा। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जायेंगे। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी दोगुनी होगाी। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। अगर आप आर्किटेक्ट हैं, तो आपको आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे।

तुला
आज आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही दूरियां खत्म होगी। बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान होंगे। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पडेगी। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। प्रतिदिन योगकरें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लवमेटस को शादी के बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के नये रस्ते प्राप्त होंगे।

वृश्चिक
आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। जल में थोड़ा—सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

24 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

धनु
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर मौके मिलेंगे। सगे- संबंधियों से घर के काम में आपको सहयोग मिलेगा। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपका कोई जरुरी काम आज पूरा हो जायेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, माता की सेहत अच्छी रहेगी।

मकर
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। आपके प्रयास सफल जरूर होंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप कोई पेंटिंग कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। शिव मंदिर में दूध का दान करें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।

कुंभ
आज का दिन आपके लिये कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ा मेहनत करने से पूरे होंगे। आज लवमेट एक-दूसरे को उपहार दें, रिश्तों में नयापन आएगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। ॐ नमः शिवाय मंत्र 21 बार जपें , जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

मीन
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पढ़ेगी। आपको किसी भी चीज़ का ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। भगवान शिव को मिठाई का भोग लगाएं, विवाह में आ रहीं अड़चनें समाप्त होंगी।

24 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

10 जनवरी 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

17 दिसंंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

1 मार्च 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk