राशिफल

1 मार्च 2020 : जानें रविवार का राशिफल

1 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। जॉब करने वाली महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। सुबह धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

वृष
घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन
पारिवारिक मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। भाई-बहन के रिश्तें बेहतर होंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। किसी रिशतेदार के घर अचानक जाना पड़ेगा। आप अपने किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। सेहत में सुधार आयेगा। सूर्य देव को जल चढ़ाएं,रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे।

कर्क
आप ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी रहेंगे, जिससे आप थोड़ी थकान महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवारिक मामलों को अनदेखी करने से बचना चाहिए। भाई-बहन की मदद करने से आपकोअच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। मेडिकल छात्रओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। सूर्य नारायण को लाल रंग का फुल अर्पित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेग।

1 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आयेगा। मंदिर के बाहर बैठे लोगों को फल दान करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कन्या
ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। जरूरतमंद को भोजन करायें,आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना होगा। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। अगर आप कोई प्रोपर्टी लेने का मन बना रहे है, तो दिन बेहतर है। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चिड़ियों को दाना डालें,आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

1 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

वृश्चिक
आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने में करीबी दोस्त की मदद मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। लवमेटस एक दुसरे को गिफ्ट दें, रिश्तें में और मजबूती आएगी। ॐ सूर्याय नम:मंत्र का 11 बार जप करें,रुके हुये कार्य पूरें होंगे।

धनु
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। अगर आपका ज्वेलरी का व्यवसाय है, तो रोज की अपेक्षा आज ज्यादा फायदा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। शाम को बच्चों के समय बिताने का मौका मिलेगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर
सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगी। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेगें। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। जीवनसाथी के साथ लम्बी बात होगी। अपने गुरु को प्रणाम करें,सफलता के नए रस्ते मिलेंगे।

कुंभ
आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत अच्छी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। माता पिता का आशीर्वाद ले, परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन
आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचें। साथ ही पैसों का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरते। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। इस दिन मंदिर में नारियल का दान करें, लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

1 मार्च 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

18 जनवरी 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 मार्च 2022: जानें मंगलवार का राशिफल

16 August 2023 Ka Rashifal : बुधवार को सूर्य की तरह चमकेगे 5 राशियों के सितारें, जानें क्या कहता है आपका राशिफल