हिसार

राजकीय उच्च विद्यालय, सिंघराण की दो अध्यापिकाएं सेवानिवृत

हिसार,
राजकीय उच्च विद्यालय, सिंघराण हिसार-।। में कार्यरत दो अध्यापिकाएं आज अपने पद से सेवानिवृत हो गई। इनमें लगभग 37 साल की सेवा करने वाली हिंदी अध्यापिका मोनिका व लगभग 34 वर्षों की सेवा देने वाली माौलिक मुख्याध्यापिका मधुस्मृति कौशिक शामिल हैं। पूरे विद्यालय स्टॉफ की ओर से उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। दोनों अध्यापिकाओं के परिवारों ने उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई। अन्नु वत्स ने मंच संचालन किया। आचार्य जगतपाल शास्त्री ने दोनों का स्वागत करते हुए अभिनंदन पत्र पढ़ा। सेवानिवृति पर विद्यालय के मुख्याध्यापक सुरेन्द्र पाल कौशिक व समस्त स्टॉफ ने दोनों अध्यापिकाओं को स्मृति चिह्न देकर ससम्मान विदाई दी व स्कूल में दी गई उनकी सेवाओं की प्रशंसा की गई। पूरे स्टॉफ ने दोनों अध्यापिकाओं के उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर बीरबल, राजेन्द्र, सुरेन्द्र, धर्मपाल, रामधारी, पृथ्वी सुखसहायक, अनिता, सुनीता, सुमन, मीरा, दर्शना सुखसहायक, डा. संजय कौशिक, अदिति, अपूर्व, देवेन्द्र पाल गावड़ी, डा. अंकित, साक्षी आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

अनाज मंडी में गेहूं की नहीं हो रही खरीद, किसानों ने ज्ञापन सौंपा

मथुरा-वृंदावन-आगरा परिवारिक बस यात्रा 27 को

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में थम नही रहा कुत्तों का आंतक