हरियाणा हिसार

आदमपुर में थम नही रहा कुत्तों का आंतक

आदमपुर
आदमपुर क्षेत्र में फसल कटने व बिजाई के समय खाली हुए खेतों में वन्य जीवों पर शिकारी कुत्तों के हमले बढ़ गए है। गांव सारंगपुर जहां शिकारी कुत्तों ने एक गर्भवती हिरण को काट खाया वहीं सीसवाल व सदलपुर में नील गायों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा समिति के जिला उपप्रधान कृष्ण राड़ ने बताया कि गांव सारंगपुर में ओमप्रकाश काकड़ के खेत में एक गर्भवती हिरण विचरण कर रही थी। हिरण को कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। रुदन की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। इसके अलावा गांव सदलपुर में दलीप भादू के खेत के पास कुत्तों ने नील गाय को काट खाया। हिरण व नील गाय को आदमपुर की श्रीकृष्ण गौशाला में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। गांव सीसवाल में सतपाल राड़ के खेत में कुत्तों द्वारा घायल की गई नील गाय का उपचार सीसवाल गौशाला में चल रहा है। जीव रक्षा समिति के जिला प्रधान बनवारीलाल गोदारा, प्रदेश सचिव कृष्णलाल काकड़, आदमपुर प्रधान कृष्ण भांभू, अग्रोहा प्रधान विनोद खिलेरी व पालाराम ने आदमपुर व अग्रोहा क्षेत्र में कुत्तों द्वारा वन्य जीवों पर किए जा रहे हमलों पर रोष जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देकर इन्हें बचाने की मांग की है।

Related posts

ई-ऑफिस के माध्यम से हो फाईलों का निपटान- डॉ. राकेश गुप्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk

वार्षिक शिविर में ‘मानव-अधिकार’ पर विशेष सत्र का आयोजन

ब्रह्मचारियों के व्यायाम प्रदर्शन के साथ गुरुकुल धीरणवास का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

Jeewan Aadhar Editor Desk