हिसार

राम कामरा चुने गए बंधुल संस्था के प्रधान

हिसार,
सामाजिक संस्था ‘बंधुल’ (एक मित्र समूह) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। संरक्षक पंकज मेहता एडवोकेट और पी.पी. तनेजा की अध्यक्षता में एक मीटिंग में वर्ष 2020-21 के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें राम कामरा को प्रधान, विक्रांत कथूरिया को उपप्रधान और पंकज मेहता को महासचिव मनोनीत किया गया। वहीं अशोक चावला को वित्त प्रभार दिया गया व केवल कृष्ण गक्खड़ को पीआरओ बनाया गया। इस अवसर पर बंधुल संस्था से नीरज मनचंदा, अनिल अरोड़ा, प्रदीप गोगिया, राकेश कटारिया, रवि भुटानी, प्रदीप अनेजा और विपिन विज मौजूद थे। निवर्तमान प्रधान नीरज मनचंदा और सभी साथियों ने मनोनीत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। राम कमारा ने बंधुल संस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया और उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

Related posts

पंजाब की तरह हरियाणा सरकार भी कृषि विधेयकों को रद्द करे : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

मनमर्जी से नहीं चलेंगे निजी प्ले स्कूल, करवाना होगा पंजीकरण

मेयर गौतम सरदाना ने किया बनभौरी धाम ट्रस्ट के स्टोर का निरीक्षण