हिसार

विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे लाने में विश्वविद्यालय हमेशा रहता प्रयासरत : केपी सिंह

एचएयू के चेतन गुप्ता ने गणतंत्र दिवस परेड 2020 के एन.एस.एस. दस्ते का नेतृत्व कर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक चेतन गुप्ता जो कि स्नातक विद्यार्थी है, ने राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में एन.एस.एस. के दस्ते का नेतृत्व करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2020 में चेतन ने हरियाणा राज्य की तरफ से हिस्सा लिया। इस शिविर में चेतन ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया एवं हरियाणा की संस्कृति का प्रदर्शन किया। चेतन द्वारा पहले भी अनेकों कार्यक्रम जैसे स्वच्छ भारत अभियान, मतदाता जागरूकता रैली, साक्षरता मिशन, पोलियो कैंप, रक्तदान शिविर, वार्षिक एन.एस.एस. कैंप आदि में भी अपना योगदान दिया है। चेतन को इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति महोदय ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए हमेशा प्रयासरत् है और विद्यार्थियों की यथासंभव मदद के लिए तैयार रहता है।
इस उपलब्धि के लिए स्वयंसेवक चेतन गुप्ता को हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जी ने हरियाणा राजभवन में सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल, उच्च शिक्षा निदेशक अजीत बालाजी जोशी, राज्यपाल सचिव डॉ. जी. अनुपमा, एन.एस.एस. क्षेत्रीय निदेशक, नई दिल्ली, डॉ. कमलकर एवं हरियाणा के राज्य एन.एस.एस. अधिकारी कपेन्द्र सिंह, हकृवि के छात्र कल्याण निदेशक, डॉ. देवेन्द्र सिंह दहिया उपस्थित रहे। माननीय राज्यपाल ने समाज में स्वयंसेवकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए स्वयं सेवक चेतन को 21,000/- रूपए का नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह दहिया एवं एन.एस.एस. संयोजक डॉ. भगत सिंह उपस्थित रहें।

Related posts

शहर का सामान न खरीदेंगे और न बेचेंगे, 3 गांवों के किसानों ने की बैठक

कोरोना के बढ़ते एक्टिव केसों की संख्या के मद्देनजर नागरिक सतर्क रहें : उपायुक्त

छतीसगढ़ में हुए नक्सली हमले की जिला बार एसोसिएशन ने की निंदा