राशिफल

25 मार्च 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज नवरात्र के पहले दिन अगर आप अपने माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे, तो आपका पूरा दिन अच्छा जायेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। आज आप दोस्तों से बिजनेस के लियेकुछ नये आइडिया लेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी बढ़ेगी। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, रिश्ते और बेहतर होंगे। आज के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें,तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृष
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करेंगे।आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आयेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज मां शैलपुत्री की कृपा से दूर हो जायेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज ऑफिस में भी पूजा-पाठ का आयोजन होगा। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा, आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनायेंगे। देवी मां की कृपा से आज आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जायेगा। माँ शैलपुत्री को लौंग अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क
आज आप अपना ध्यान मां शैलपुत्री की पूजा-पाठ में लगायेंगे, तो आपको जल्द ही अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो बनी रहेगी। आपको अपने साथ ही अपने घर वालों के सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। दुर्गा जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

सिंह
आज आपको सबके साथ अपने रिश्तें बेहतर बनाकर रखने चाहिए। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा ऑफर आयेगा। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। इस राशि के बुक सेलर्स को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल नवरात्र के दौरान कर सकते हैं। माँ शैलपुत्री को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। अगर आप घर पर धार्मिकआयोजन का अनुष्ठान करेंगे। आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को थोडा और मेहनत करने की जरुरत है। माँ दुर्गा को पुष्प अर्पित करें,आपके सभी काम सफल होंगे।

तुला
आज का दिन आपके लिये मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको किसीधार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरुरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। परिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माँ शैलपुत्री को खीर का भोग लगाएं, रुके हुये सभी कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपको अधिकारियों का प्राप्त होगा। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित है। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। आज आप परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहे है। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, समस्यायों का समाधान मिलेगा।

धनु
आज आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल होंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव करेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। प्रोपर्टी लेने का योग बना हुआ है। लम्बे समय से चल रही किसी स्वस्थ समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। देवी माँ को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर
आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं, और उसके लिये आज नवरात्र का पहला दिन बड़ा ही शुभ है। आज आप परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने से लोगों का आना जाना लगा रहेगा। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, पारिवारिक संबंधों में मजबूत आयेगी।

कुंभ
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल आयेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। मां शैलपुत्री आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। अचानक धन लाभ होगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, सभी कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

मीन
आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आप आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। लवमेटस को गिफ्ट मिलेगा, जिससे रिश्ते में और मजबूती आयेगी। देवी माँ को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Related posts

7 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया) का राशिफल

29 सितंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 जून 2021 : जानें रविवार का राशिफल