हिसार

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने जरुरतमंद लोगों में बांटी राशन सामग्री

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों पी.सी.शर्मा व सुभाष मित्तल ने जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर आटा, दाल, नमक इत्यादि का वितरण किया। वितरण के समय सभी सुरक्षा के नियमों का पालन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से 150 परिवारों को जरूरी राशन वितरित किया गया। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक एच.के. शर्मा, संरक्षक विजय ढल, समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा, विवेकानंद हाई स्कूल के डायरेक्टर अशोक शर्मा, राजेश भारद्वाज तलवंडी इकाई के प्रधान महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति जल्द ही आसपास की कालोनियों में सैनिटाइजर का छिडक़ाव करवाएगी व जरूरतमंद लोगों की हर तरह की मदद करने के लिए हरियाणा सरकार के कार्यों में सहयोग करने का प्रयास करेगी।

Related posts

मेन बाजार में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारियां आरंभ, जवाहर नगर में नया कंटेनमेंट जोन घोषित

जिला महिला सुरक्षा योजना के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुई हिसार की सराहना

Jeewan Aadhar Editor Desk

दिनदहाड़े 5,92,000 रुपए की लूट, लूट के बाद आरोपी हिसार की तरफ फरार