राशिफल

3 अप्रैल 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी।

सिंह
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। रिस्क लेने की प्रवृत्ति जागेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें नुकसान अधिक होगा, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन आपका मन खुश रहेगा, जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति की कमी होगी लेकिन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

तुला
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम बनेंगे। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। कामों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से शरीर दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल के लोगों से आपके संबंधों पर कुछ गलत असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। व्यापार के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। आवश्यक खर्च करेंगे।व्यर्थ के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। संतान भी तरक्की करेगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन नतीजे हाथ लगेंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर है, इसलिए ध्यान दें। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आप खुश होंगे। आपके पिता का व्यवहार आप को आश्चर्यचकित कर सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेमी जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी।

Related posts

10 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

31 अक्टूबर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

राशिफल: 19 नवंबर 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk