हिसार

आर्यनगर मस्जिद पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम

हिसार,
तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े लोगों की खोजबीन व कोरोना कोविड-19 के सरकारी आदेशों की पालना को लेकर आजादनगर थाना एसएचओ सुखजीत दलबल व स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गांव आर्यनगर पहुंचे। पुलिस ने आर्यनगर सरपंच जगदीश इन्दल की उपस्थिति में मस्जिद व साथ लगते समुदाय विशेष के कुछ परिवारों से दिल्ली तब्लीगी जमात कार्यक्रम में आने-जाने बारे व सबके स्वास्थ्य का पूछा। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि उनके पास या गांव में अभी तक कोई भी बाहरी सन्दिग्ध व्यक्ति नही आया है तथा सभी ग्रामीण सरकारी आदेशों व लॉकडाउन की वजह से अपने -अपने घरों में ही रहते है। स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में भी अब तक सभी स्वस्थ पाए गए। आर्यनगर सरपंच जगदीश इन्दल ने कहा कि ग्राम पंचायत व सारे ग्रामीण पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेंगे। गांव में चारों तरफ नाके लगाए गए है तथा हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। ग्रामीण लॉकडाउन की पूरी पालना कर रहे है। यदि कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति गांव में आता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे दी जाएगी।

Related posts

रेंकिंग में 94वां स्थान मिलने पर गुरू जम्भेश्वर विवि. में खुशी का माहौल

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 8 सितंबर को

लूट की योजना बनाने के आरोपियों को भेजा जेल