हिसार

भूना रेजीडेंटस सोसायटी 14 अप्रैल को नहीं मनाएगी बैशाखी का पर्व

हिसार,
भूना रेजीडेंटस वेलफेयर सोसायटी द्वारा हर वर्ष की तरह अबकी बार 14 अप्रैल को बैशाखी का त्योहार नहीं मनाया जाएगा और सत्संग का भी आयोजन नहीं किया जाएगा। सोसायटी के मीडिया प्रभारी जेडी महता ने बताया कि यह निर्णय सोसायटी के सभी सदस्यों ने लिया है। उन्होंने बताया कि इस समय पूरे विश्व और हमारे देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। इसके कारण पूरे देश में लॉक डाउन है। इसके चलते हिसार में भी लॉक डाउन होने के कारण कहीं भी एकत्रित नहीं होना है और न ही अपने घरों से बाहर निकलना है। घर में रह कर बार-बार हाथ धोने हैं, ताकि अपने आपको व अपने देश को कोरोना के प्रकोप से बचाया जा सके।

Related posts

विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक बनाएगी नई शिक्षा नीति : कुलपति

Jeewan Aadhar Editor Desk

गेहूं सीजन से पहले मंडी की सड़कें होगी चकाचक : चेयरमैन धीरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

देश के कोने-कोने से हर रोज हजारों व्यक्ति दर्शन के लिए आते अग्रोहा धाम : बजरंग गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk