सिरसा

कोरोना महामारी के बीच सिरसा से आई गुड न्यूज—जानें विस्तृत जानकारी

सिरसा,
नागरिक अस्पताल में दाखिल कोरोना पाॅजिटिव दोनों बच्चों की लगातार दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिविल सर्जन डा. सुरेन्द्र नैन, उप सिविल सर्जन डा. वीरेष भूषण के सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने तालियां बजाकर दोनों बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें घर के लिए रवाना किया।

सिविल सर्जन डा. सुरेन्द्र नैन ने बताया कि नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना पाॅजिटिव दोनों बच्चे अब बिलकुल स्वस्थ हैं। बच्चों की लगातार दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके चलते अब उन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इसी के साथ जेसीडी में बनाए गए सुविधाजनक आइसोलेशन वार्ड में बांसल कालोनी के रखे गए सभी 22 लोगों को भी घर भेज दिया गया। आगामी 14 दिनों तक वे सभी भी होम क्वारेंटाइन रहेंगे।

वही डॉ.नैन ने बताया कि रोड़ी में मिली पॉजिटिव महिला की दूसरी रिपोर्ट नेगिटिव आई है उसके दोबारा सैंपल भेजे जाएंगे फ़िलहाल महिला सिरसा आइसोलेशन में भर्ती है वहीं महिला के सम्पर्क में आए 19 लोगो की रिपोर्ट नेगिटिव आई है उन्हें भी रोड़ी भेज दिया गया है। वहां उन्हें होम क्वारेंटाइन रखा जायेगा और उन पर पूरी नजर रहेगी।

Related posts

ऐलनाबाद उपचुनाव 30 अक्टूबर को, 2 नवंबर को आयेंगे नतीजे

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘घर से मत निकलो मोट्यार-मौत खड़ी दरवाजे तैयार’

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिरसा प्रशासन ने दुकानें खोलना का दिया अच्छा तरीका, एक दिन दाई तो दूसरे दिन बाई तरफ की खुलेगी दुकानें