हिसार

मंडी आदमपुर : रेलवे चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर प्रदीप की हत्या, इंदिरा कॉलोनी में पसरा मातम

मंडी आदमपुर,
आदमपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 40 वर्षीय युवक की सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है, जबकि सुबह रेलवे स्टेशन परिसर में पेड़ के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चौकान्ने वाली बात यह है कि घटना रेलवे चौकी से कुछ मीटर दूरी पर हुई।

मौके पर मौजूद यात्रियों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही ​फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था और आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर डीएसपी कमलजीत भी पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, प्रदीप रोज की तरह काम की बात कहकर घर से निकला था। प्रदीप देर रात तक घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और शव की पहचान प्रदीप के रूप में की।

बताया जा रहा है कि जहां शव मिला, वहां से कुछ ही दूरी पर जीआरपी पुलिस चौकी भी स्थित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जीआरपी पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Shine wih us aloevera gel

Related posts

लड़कों में दीपक व लड़कियों में रीतु बनी महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोहली गौशाला में श्रीमद्भागवत कथा रविवार से

चरित्र पर शक के कारण पति ने की ईंट मारकर पत्नी की नृशंस हत्या