कैथल

इंस्पेक्टर ने बेटों पर की फायरिंग, एक की मौत—दूसरा घायल, पुत्रबधुएं भी गंभीर

कैथल,
घरेलू विवाद के चलते पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने दो बेटों को गोली मार दी। इस दौरान एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद इंस्पेक्टर सतवीर मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। इस दौरान बीच—बचाव के लिए आई दोनों पुत्रबधु भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भी पीजीआइ रेफर किया गया है। मृत बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि गत देर रात लगभग 12 बजे इंस्पेक्टर का किसी बात को लेकर बेटों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल दी और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दोनों पुत्र बधुएं भी पहुंच गई। वह बीच—बचाव करने लगी। बीच—बचाव के दौरान वह छत से कूद गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित इंस्पेक्टर मौके सेे फरार हो गया। वहीं, एक पुत्र व दोनों पुत्रवधुओं को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपित पुलिस क्वाटर में रहता था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी। थाना सिविल लाइन के प्रह्लाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि घायलोंं के बयान लेने के लिए वह रोहतक पीजीआइ जा रहे हैं। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इंस्पेक्टर ने ऐसा कदम क्यों उठाया। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला माना जा रहा है।

Related posts

रस्ते में मिला युवक का शव..गांव में फैली सनसनी

आंगनवाड़ी महिलाओं के सब्र का बांध टूटा, सोमवार से सेंटर रहेंगे बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा : 9 साल का बच्चा आया कोरोना वायरस की चपेट में