राशिफल

23 अप्रैल 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन से काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। घर के ही मंदिर में विष्णु जी का ध्यान करते हुए पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी दोस्त से फोन पर सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज आप सोशल साइट के माध्यम से कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जिनसे आगे चलकर आपको सहायता मिलेगी। नए विचार आपके मन में आयेंगे। कुछ दाने चावल के और थोड़ी सी हल्दी पीले कपडे में बंधकर अपने तिजोरी में रखें, धन वृद्धि होगी।

मिथुन
आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पडेगा। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जरूरतमंद की सहायता करें, पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज आप अपने जीवनसाथी से कहेंगे। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके घर वाले आपकी कार्य कुशलता की सराहना करेंगे। घर के मंदिर में फल का भोग लगायें, आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पुरे दिन सफलता मिलती रहेगी।

कन्या
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेटस के लिए दिन फेवरेबल है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन ‘ॐ’ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको आपको किसी भी गलतफहमी से बचना चाहिए। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को फ़ोन पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अगर आपका ग्रोसरी का व्यापार है, तो रोज की अपेक्षा आज अधिक मुनाफा होगा। पक्षियों के लिए घर के बाहर या छत पर मिट्टी के बर्तन में पानी रखें, कारोबार में बढ़ोतरी होगी। एक बात का ध्यान रखें पानी कबूतरों के लिए नहीं रखना है।

वृश्चिक
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के जो जातक लॉ की पढाई कर रहे है, उनको किसी बड़े वकील के साथ काम करने का ऑफर मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। भगवान विष्णु को शहद का भोग लगायें, रुके हुये कार्य सफल होंगे।

धनु
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। विष्णु जी के मंत्र- ऊं नमोः भगवते वासुदेवाय नमः का 11 बार जाप करें, परिवार में सौहार्द बना रहेगा।

मकर
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। गर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आप घर पर बैठे-बैठे कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर करेंगे। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज पीले रंग के कपडे पहने अगर ऐसा संभव ना हो तो पीले रंग का रुमाल साथ में रखें, रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लवमेटस एक दुसरे को उपहार देने का वादा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी, जिससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
आज आप अपने स्वास्थ का खास ख्याल रखे। साथ ही माता-पिता के स्वस्थ का भी पूरा ध्यान रखे। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑनलाइन व्यापार शुरू करने का प्लान बनायेंगे। साथ ही घर पर अपनों से बड़ों की सलाह भी लेंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों को काम पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह उठाने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

Related posts

5 सितम्बर 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 सितम्बर 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 07 अप्रैल 2018, शनिवार